दरअसल इस एपिसोड में नाना पाटेकर शामिल होने वाले थे लेकिन अब उनका निधन हो चुका है. नाना पाटेकर का हाल ही में गोवा में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था. बॉलीवुड के दिगग्ज अभिनेता की अचानक मौत से लोग अब भी सदमे में हैं. वहीं शेखर सुमन ने घोषणा की कि 8 अक्टूबर को नाना के निधन के बाद उन्होंने अपने टॉक शो ‘शेखर टूनाइट’ का आखिरी एपिसोड कैंसिल करने का फैसला किया है. शेखर ने बताया कि नाना इस शो के आखिरी मेहमान होने वाले थे. उनके निधन के बाद, उन्होंने किस और सेलिब्रिटी को उनकी जगह बुलाने के बजाय एपिसोड को कैंसिल करने का फैसला किया है.
नाना ने शेखर सुमन के शो पर आने की जताई थी इच्छा
शेखर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने नाना को याद किया. उन्होंने कहा, “इस एपिसोड में आने वाले कलाकार और एक्टर की तारीफ़ के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं. निडर, बहादुर, ईमानदार, एक ऐसा इंसान जिसकी सादगी ही उसकी सबसे बड़ी खूबी थी. उन्होंने मुझे बधाई दी और कहा कि वह मेरा शो रेगुलर देखते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह मुझमें खुद को देखते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे कई शो से ऑफर मिलते हैं, मैं कहीं नहीं जाता, लेकिन मैं आपके शो पर आना चाहता हूं.’ ऐसा लगा जैसे मुझे पद्म विभूषण मिल गया हो.”
‘उनकी जगह कोई नहीं ले सकता’
शेखर सुमन ने नाना पाटेकर के साथ अपने लंबे जुड़ाव के बारे में भी बात की. उन्होंने सोहनलाल कंवर की 1990 की फ़िल्म ‘तड़प’ में दिवंगत अभिनेता के साथ काम करने को याद किया. हालांकि यह फ़िल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई, लेकिन शेखर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट ने उन्हें नाना को पर्सनली जानने का मौका दिया.
उन्होंने कहा, “उस दौरान मैं उन्हें पर्सनली जान पाया. एक इंसान और एक एक्टर के तौर पर मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. दुख की बात है कि फिल्म पूरी तो हो गई, लेकिन रिलीज नहीं हो पाई. देखिए कैसा इत्तेफाक है कि उनके साथ शूट होने वाला यह एपिसोड भी कभी दर्शकों तक नहीं पहुंच पाएगा. इस बात का दुख मुझे ज़िंदगी भर रहेगा. उनके साथ यह बातचीत सबसे खूबसूरत होती.
नाना हमसे हमेशा के लिए दूर चले गए. नाना, हम आपसे प्यार करते हैं और हमेशा आपको याद करेंगे. आज मेरा मन किसी और को बुलाने का नहीं था क्योंकि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. उनकी जगह कोई नहीं भर सकता. उन्होंने अपनी ज़िंदगी अपनी शर्तों पर जी. मैंने इस एपिसोड के लिए अपनी शुरुआती बातें भी तय कर ली थीं. मैं हमारे पहले सीजन का एंड उनकी यादों के साथ करना चाहता हूं.” नाना पाटेकर के निधन के बारे में
नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण 75 साल की उम्र में निधन हो गया था. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया और डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया. गुरुवार को पुणे के डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.





























































