इस बीच अनुराग कश्यप समेत बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने सरकार पर तीखा हमला किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभिजीत दीपके की सीजेपी इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे सहित कई अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. ब़लीवुड के कई दिग्गजों ने इस प्रोटेस्ट को अपना समर्थन दिया है. वहीं इस बीच अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जानेवाले फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप ने सरकार पर निशाना साधा है.
आप हमारी आवाज को अरेस्ट नहीं कर सकते’- प्रकाश राज
प्रकाश राज प्रखर होकर सीजेपी प्रोटेस्ट के सपोर्ट में अपनी बात कह रहे हैं. उन्होंने एक्स पर अपना वीडियो शेयर किया और कहा, ‘आपकी पुलिस और फोर्स हमारी आवाज को अरेस्ट नहीं कर सकती है.’ वीडियो शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘फ्रेंड…आप नदी को और कितने समय तक रोक पाएंगे.’
सीजेपी प्रोटेस्ट के सपोर्ट में आए वरुण ग्रोवर
वरुण ग्रोवर ने सीजेपी प्रोटेस्ट के सपोर्ट में एक्स पर पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने एयरपोर्ट लैंड हुए एक प्लेन का वीडियो री-शेयर किया है, जिसके साथ लिखा, ‘एक शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट से इतना पागलपन? कुछ दिन बोटोक्स छोड़कर थेरेपी में खर्चा करना चाहिए राजा जी को.
नेहा सिंह राठौर ने सरकार से किया सवाल
सीजेपी प्रोटेस्ट के सपोर्ट में नेहा सिंह राठौर ने भी सरकार से सवाल किया है. उन्होंने एक्स पर अपना वीडियो शेयर किया और इसमें कहा, ‘जितनी फोर्स लगाई गई है वो फोर्स पहलगाम और मणिपुर में क्यों नहीं लगाई गई. क्या बेटियों के सम्मान और देशवासियों की जान की कोई कीमत नहीं है. ‘ इसके साथ ही उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ‘ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए जितनी फोर्स लगाई गई है वो मणिपुर और पहलगाम में क्यों नहीं लगायी गई थी? किसानों को भी तुमने ऐसे ही दिल्ली में घुसने से रोका था, पर तुम तब भी हारे थे; इस बार भी हारोगे.’
अनुराग कश्यप ने सरकार पर साधा निशाना
बता दें कि सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टा पर पोस्ट कर सरकार पर इनडायरेक्टली तीखा हमला किया है. अनुराग कश्यप ने ओपनी पोस्ट में लिखा है, ” दो डरपोक, 40 हजार गुलाम, लाखों बहादुर.” अनुराद कश्यप की ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
अनुराग कश्यप ने एक और पोस्ट शेयर की और इसमें लिखा, ‘बिना कॉन्फ्रेंस किए चिल्ला-चिल्लाकर कैसे स्वीकार करते हैं. हम चोर हैं, हमने चोरी की है. वोट की नोट की, संविधान की, अधिकार की. बिना बोले सब बता देना एक ऐसी कला है, जो सिर्फ प्रधान संतरी को आती है.
क्यों हो रहा सीजेपी का दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन
युवाओं के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 10 अक्टूबर, शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. सीजेपी मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है.





























































