दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ए की पूरी टीम 50 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई. पूरी टीम 275 रनों पर ढेर हो गई.

0
12

भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया ए का सूपड़ा साफ कर दिया है. अरशद खान और अन्य गेंदबाजों ने मिलकर कंगारू टीम को 275 रनों पर समेट दिया है. सैम कोंस्टास और जोश फिलिप की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी 7 विकेट 68 रनों के भीतर गंवा दिए. भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अरशद खान रहे, जिन्होंने 3 बल्लेबाजों को आउट किया.

पुडुचेरी में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. कंगारू टीम ने मिचेल ओवेन का विकेट जल्दी गंवा दिया था, लेकिन उसके बाद सैम कोंस्टास और जोश फिलिप के बीच 101 रनों की दमदार पार्टनरशिप हुई. फिलिप ने 58 और कोंस्टास ने 67 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई टीम एक समय 30 ओवर में बहुत 168 रन बनाकर बहुत बढ़िया स्थिति में पहुंच गई थी. एक समय 30 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ए ने 3 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए थे. टीम 300+ स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन कोंस्टास का विकेट गिरने के बाद कंगारू टीम के धड़ाधड़ विकेट गिरने शुरू हो गए. ऑस्ट्रेलियाई टीम के आखिरी 6 में से कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा तक नहीं छू पाया. वहीं आखिरी 7 विकेट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल 68 रन जोड़े.

भारतीय टीम के लिए सभी गेंदबाजों ने कम से कम एक विकेट जरूर लिया. अरशद खान ने 3 विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर को 2 सफलता मिलीं. उनके अलावा विप्रज निगम, निशांत सिंधू, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय को एक-एक विकेट मिला

सीरीज में पिछड़ रहा भारत

इंडिया ए
और ऑस्ट्रेलिया ए का पहला वनडे मैच 6 अक्टूबर को खेला गया था. उस मुकाबले
में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 ओवर बैटिंग नहीं कर पाई थी और 274 के स्कोर पर
ऑलआउट हो गई थी. मगर जवाब में टीम इंडिया 149 रनों पर ढेर हो गई और उसे 125
रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी. सीरीज में बने रहने के लिए भारतीय टीम को हार
हाल में 276 रन बनाकर दूसरा वनडे जीतना होगा

LEAVE A REPLY