जनपद रायबरेली में न्यायिक अधिकारियों की निगरानी समिति द्वारा बालिका आश्रय गृह का किया गया निरीक्षण

0
39


रायबरेली : मा० जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में न्यायिक अधिकारियों की समिति के द्वारा बालक आश्रय गृह व बालिका आश्रय गृह स्थित चक धौरहरा रायबरेली का निरीक्षण किया गया। समिति के अध्यक्षा प्रतिमा, सदस्य अपर जिला जज विनोद कुमार, सदस्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा, सदस्य कृति किशोर, सिविल जज सी०डि० व सदस्य हर्षिता सिंह अपर सिविल जज(जू०डि०) द्वारा गांधी सेवा निकेतन के आश्रय गृह में आवासित बालिकाओं से बातचीत करके उनका हाल-चाल जाना गया।
आश्रय गृह में रहने वाली बालिकाओं द्वारा समिति को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। समिति के द्वारा आवासित बालिकाओं के शैक्षणिक, मानसिक व सामाजिक विकास हेतु मिलने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। समिति द्वारा आश्रय गृह के बालिकाओं के नियमित चिकित्सकीय जांच कराये जाने के भी निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि बालिकाओं के अल्पवयस्कता को देखते हुए नियमित काउंसिंलिग कराये। आवासित बालिकाओं के माता-पिता से सम्पर्क कर बालिकाओं को उनके घर भेजने का प्रयास किया जाए।
इस अवसर पर सचिव द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत गठित इकाई लीगल सर्विसेज फार चिल्ड्रेन के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया। उक्त इकाई संवासियों को उनके घर भेजने व शिक्षा के संदर्भ में भी प्रयास करने में सक्षम है।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, पराविधिक स्वयं सेवक शिप्रा सोनकर व पूनम सिंह उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY