जनपद रायबरेली में विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

0
27


रायबरेली : उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत सरस्वती बालिका इण्टर कालेज, नगर पालिका परिषद इण्टर कालेज, इस्लामिया इण्टर कालेज व तहसील सलोन के अन्तर्गत न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल, तहसील लालगंज के अन्तर्गत शिव मोल के०पी० सिंह मेमोरियल इण्टर कालेज व तहसील ऊँचाहार के अन्तर्गत महात्मा गौतम बुद्ध इण्टर कालेज रायबरेली में विशेष पॉक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
नगर पालिका परिषद इण्टर कालेज में डॉ० विवेक कुमार के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि पॉक्सो अधिनियम 2012 भारत का एक विशेष कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
सरस्वती बालिका इण्टर कालेज में सिविल जज ज्योति प्रकाश सिंह व प्रधान मजिस्ट्रेट श्रेया सोलंकी द्वारा उपस्थित बच्चों को बहुत ही सरल तरीके से पाक्सो अधिनियम 2012 के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि इस कानून का पूरा नाम लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 है। इस अवसर पर प्रधान मजिस्ट्रेट के द्वारा उपस्थित बच्चों को गुड टच, बैड टच सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी।
इस्लामिया इण्टर कालेज में स्वप्निल पाण्डेय अपर सिविल जज(सी०डि०) द्वारा पॉक्सो अधिनियम 2012 के सम्बन्ध में उपस्थित बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। इस जागरुकता कार्यक्रम में अपर सिविल जज विनय शील के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि जब भी कभी आपको असहजता लगे उसके सम्बन्ध में अपने माता-पिता एवं शिक्षक से आवश्यक परामर्श लेना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को बताया गया कि आप सभी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व नालसा हेल्प लाइन 15100 पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है।
इसके अतिरिक्त तहसील सलोन के अन्तर्गत न्यू स्टैण्डर्ड इण्टर कालेज में आयोजित विशेष पाक्सो जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी सलोन मृणालिनी श्रीवास्तव तहसील ऊँचाहार के अन्तर्गत महात्मा गौतम बुद्ध इण्टर कालेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी पारितोष प्रकाश व तहसील लालगंज के शिव मोल के०पी० सिंह मेमोरियल इण्टर कालेज में आयोजित विशेष पॉक्सो जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी तारिफ मुस्तफा खान के द्वारा गयी।
इस विशेष पॉक्सो जागरुकता शिविर में सरस्वती बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा, इस्लामिया इण्टर कालेज के अरशद खाँ, वन स्टाप सेन्टर से श्रद्वा सिंह व पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, शैलेन्द्र, रुचिता यादव, राजेन्द्र कुमार सोनकर, अमिता गुप्ता, पवन कुमार श्रीवास्तव, रितुल कुमार वैश्य, नागार्जुन, ठाकुर प्रसाद, अभिषेक यादव व जितेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY