अलग-अलग संवर्गों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावना है. रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उम्मीदवारों के लिए आने वाले महीने अहम हो सकते हैं. दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड देशभर में 35 हजार से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है. अलग-अलग संवर्गों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावना है. इन एनटीपीसी के ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों के अलावा ग्रुप डी और मिनिस्ट्रियल आइसोलेटेड कैटेगरी की भर्तियां शामिल है. इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत अक्टूबर में एनटीपीसी के दो अलग-अलग विज्ञापनों से होने की उम्मीद है. हालांकि पदों की कुल संख्या आवेदन की तारीख और दूसरी जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आएगी.
आरआरबी की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के तहत ग्रेजुएट लेवल के 3,477 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 6 या 7 अक्टूबर तक जारी होने की संभावना है. इसके लिए ग्रेजुएट डिग्री की योग्यता मांगी गई है. इसके बाद 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एनटीपीसी अंडरेजुएट कैटेगरी में 1688 पदों का नोटिफिकेशन 13 या 14 अक्टूबर तक जारी किया जा सकता है. इस तरह एनटीपीसी की दोनों कैटेगरी को मिलाकर 5,165 पदों पर भर्ती की तैयारी है.
रिलेटेड स्टोरी
नवंबर दिसंबर में ग्रुप डी की बड़ी भर्ती
रेलवे की आगामी भर्तियों में सबसे ज्यादा पद लेवल 1 यानी ग्रुप डी में होने की संभावना है. इसके तहत करीब 30 हजार पदों पर भर्ती का प्रस्ताव है. इसका नोटिफिकेशन नवंबर या दिसंबर के बीच जारी होने की उम्मीद है. जानकारी के अनुसार ग्रुप डी के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास या संबंधित ट्रेड में आईटीआई हो सकती है.
300 से ज्यादा मिनिस्ट्रियल पद भी आएंगे
संभावित भर्तियों का पूरा विवरण
आगामी भर्ती प्रक्रिया में एनटीपीसी ग्रेजुएट के 3,477 एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट के 1688, मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी के 300 से ज्यादा और ग्रुप डी के करीब 30,000 पद शामिल है. इन सभी पदों को मिलाकर 35,465 से ज्यादा पद हो सकते हैं. अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भी अलग रहने की संभावना है. वहीं सामान्य तौर पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 33 वर्ष के बीच हो सकती है. इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलने के बाद भी कही जा रही है.
चयन प्रक्रिया में CBT और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी
इस भर्ती में पद के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद जरूरत के अनुसार दूसरे चरण की सीबीटी, टाइपिंग या स्किल टेस्ट हो सकता है. अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी. रेलवे सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर नई भर्ती को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है. ऐसे में उम्मीदवार को आरपीएफ भर्ती के लिए अलग से ऑफिशियल घोषणा का इंतजार करना होगा.































































