अति-वृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचे मा० मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, प्रभावित परिवारों को सहायता किट एवं राशि का किया वितरण

0
34


रायबरेली : मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति, उत्तर प्रदेश सरकार मनोज कुमार पाण्डेय ने आज तहसील ऊंचाहार व तहसील डलमऊ के अति-वृष्टि से प्रभावित ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं क्षति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मा० मंत्री ने कहा कि अति-वृष्टि के कारण जिन परिवारों को नुकसान हुआ है, उन्हें शासन की मंशानुरूप हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को सहायता किट एवं सहायता राशि उपलब्ध कराई, जिससे उन्हें इस कठिन परिस्थिति में आवश्यक राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि ऊंचाहार की जनता उनके लिए केवल क्षेत्र की जनता नहीं, बल्कि अपना परिवार है। परिवार के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना ही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
मा० मंत्री ने कहा कि जनता की सेवा, सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अति-वृष्टि से प्रभावित ऊंचाहार क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के साथ वे पूरी मजबूती से खड़े हैं और जरूरत के समय हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

LEAVE A REPLY