अनुसूचित जाति/जनजाति के युवक-युवतियों को कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर ट्रेड में मिलेगा 04 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण,30 सितम्बर तक करें ऑनलाइन आवेदन

0
32



रायबरेली : उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया है कि जनपद रायबरेली के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों को स्वरोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 में सामूहिक प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर ट्रेड में 04 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाना प्रस्तावित है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जनपद के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8वीं/जूनियर हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in के माध्यम से संबंधित योजना ‘अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रशिक्षण योजना’ के अंतर्गत कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर ट्रेड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है।
योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सिविल लाइन्स, रायबरेली में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY