पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे के बीच में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए

0
7

जहां 7 खिलाड़ियों को वापस घर बुलाने का फैसला लिया तो वहीं अब उन्होंने सफाई अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद की कुर्सी भी खतरे में बताई जा रही है। जहां 7 खिलाड़ियों को वापस घर बुलाने का फैसला लिया तो वहीं अब उन्होंने सफाई अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद की कुर्सी भी खतरे में बताई जा रही है। आकिब को हाई परफॉर्मेंस सेंटर में ध्यान देने का मिल सकता है आदेश

पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर जो बड़े स्तर पर बदलाव के लिए सफाई अभियान चलाया है उसमें उन्होंने मौजूदा चीफ ऑफ सिलेक्टर पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी आकिब जावेद को लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में ध्यान देने का आदेश दिया जा सकता है। पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अपने बयान में बताया कि आकिब को संभवतया लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में विकास निदेशक के रूप में अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा जाएगा। इससे यह साफ समझा जा सकता है कि उनकी अब चीफ ऑफ सिलेक्टर की कुर्सी जाने वाली है। उन्होंने दावा किया कि रिजवान, इमाम और सलमान को वापस भेजना पीसीबी की योजना का हिस्सा था, जिसमें पहले दो खिलाड़ियों को ना केवल खराब फॉर्म बल्कि ड्रेसिंग रूम में उनके व्यवहार के कारण भी टीम से बाहर किया गया था।

इंग्लैंड दौरे के बाद घोषित हो सकती है पाकिस्तान की नई चयन समिति

टेस्ट सीरीज के बीच में वापस घर भेजे गए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर सूत्र ने दिए अपने बयान में बताया कि इमाम और रिजवान के अलावा बाकी खिलाड़ियों को टेस्ट टीम के अंतरिम मुख्य कोच माइक हेसन की सिफारिश पर वापस भेजा गया, जो कुछ ऐसे खिलाड़ियों को आजमाना चाहते थे जिनके साथ उन्होंने लिमिटेड ओवर्स की टीम के लिए लगाए गए कैंप में काम किया था। वहीं इस दौरे के खत्म होने के बाद पाकिस्तानी टीम की नई चयन समिति का ऐलान किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY