अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित क्राइम ड्रामा ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है।

0
4

इस बीच मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट भी अनाउंस कर दी है। एक बार फिर अजय देवगन क्राइम-सस्पेंस ‘दृश्यम 3’ के जरिए विजय सलगांवकर के तौर पर दर्शकों के बीच वापसी कर रहे हैं। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, तभी से दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है। इस बीच मेकर्स ने अब इस क्राइम-सस्पेंस के ट्रेलर रिलीज की डेट भी अनाउंस कर दी है, जिसने दर्शकों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। इस घोषणा के साथ मेकर्स ने विजय सलगांवकर का फैमिली पोस्टर भी जारी किया है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ श्रिया शरण, तब्बू, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर और इशिता दत्ता मुख्य भूमिका में हैं।

कब रिलीज होगा ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर?

फिल्म के मेकर्स ने शनिवार को ‘दृश्यम 3’ का नया पोस्टर जारी किया, जिसमें अजय देवगन का किरदार विजय सलगांवकर अपने परिवार के साथ एक गाड़ी में नजर आ रहा है और सभी काफी तनाव में दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज डेट भी अनाउंस की है। मेकर्स ने ऐलान किया कि फिल्म का ट्रेलर 9 सितंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा। इस घोषणा ने अजय देवगन के फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। कई ने कमेंट करते हुए फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। कब रिलीज होगी फिल्म

नया पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में अजय देवगन ने लिखा, ‘सवाल, अब भी वही हैं। पर जवाब, अब और भी करीब। ट्रेलर 9 सितंबर को आएगा। दृश्यमः द कनक्लूजन 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।’  सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रेलर रिलीज की घोषणा पर अपना उत्साह जाहिर किया है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘विजय सलगांवकर हमेशा दो कदम आगे रहते हैं! जबरदस्त हाइप!ट एक और ने कहा, ‘बहुत ज़्यादा उत्साहित हूं।’ एक और लिखता है- ‘मास्टरपीस लोडिंग! 2 अक्टूबर की डेट पहले से ही बुक कर ली है।’ वहीं एक ने लिखा- ‘अब इंतजार नहीं होता।’

दृश्यम 3: कास्ट के बारे में जानकारी

‘दृश्यम 3’ की कास्ट के बारे में बात करें तो अजय देवगन इस फ़्रैंचाइज़ी के तीसरे भाग में विजय सलगांवकर की भूमिका फिर से निभाते दिखाई देंगे और तब्बू एक बार फिर IG मीरा देशमुख के किरदार में नजर आएंगी। इनके साथ श्रिया सरन विजय सलगांवकर की पत्नी नंदिनी, रजत कपूर महेश देशमुख की भूमिका में दिखेंगे। वहीं प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी अहम और नई भूमिकाओं में फ़्रैंचाइज़ी से जुड़ेंगे।

LEAVE A REPLY