ऊंचाहार (रायबरेली):रायबरेली के ऊंचाहार में आयोजित होने जा रही सात दिवसीय भव्य श्री शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां और आमंत्रण का दौर जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ नेता डॉ. मनोज पांडेय ने जनप्रिय नेता व कुंडा से विधायक श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ से आत्मीय भेंट की।
मनोज पांडेय ने राजा भैया को आगामी 11 से 17 सितंबर तक ऊंचाहार में परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से होने वाली सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
राजा भैया ने स्वीकार किया निमंत्रण
भेंट के दौरान राजा भैया ने स्नेहपूर्वक आमंत्रण स्वीकार करते हुए कथा में शामिल होने की अपनी सहमति प्रदान की। मनोज पांडेय ने कहा कि महादेव की भक्ति और आस्था से परिपूर्ण इस पावन आयोजन में राजा भैया की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ेगी।
खबर के प्रमुख बिंदु:
- कथा की तिथियां: 11 सितंबर से 17 सितंबर तक।
- कथा व्यास: प्रसिद्ध कथा वाचक परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी।
- आयोजन स्थल: ऊंचाहार, रायबरेली।





























































