रायबरेली : जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में शिक्षण संस्थानों से आवेदन अग्रसारित न होने, पी०एफ०एम०एस० से रिजेक्ट होने तथा अन्य कारणों से छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को भुगतान हेतु पोर्टल खोले जाने की समय-सारिणी निर्गत की गई है।
जिसके अनुसार शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने का कार्य 01 से 07 सितंबर 2026, विश्वविद्यालय/एफ़िलिएटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन 02 से 08 सितंबर, जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस आदि का सत्यापन 03 से 09 सितंबर तथा विश्वविद्यालय/एफ़िलिएटिंग एजेंसी द्वारा रिजल्ट अद्यतन करने का कार्य 03 से 10 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।
इसके बाद एन०आई०सी० द्वारा स्क्रूटनी 11 से 15 सितंबर, त्रुटिपूर्ण आवेदनों का संस्थान स्तर से सुधार 16 से 18 सितंबर, शिक्षण संस्थाओं द्वारा सत्यापित एवं पात्र डाटा अग्रसारित करने का कार्य 17 से 19 सितंबर तथा एन०आई०सी० द्वारा पुनः स्क्रूटनी 20 से 22 सितंबर 2026 तक की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध डाटा लॉक करने का कार्य 17 से 25 सितंबर, मांग सृजन 26 से 28 सितंबर तथा धनराशि का अंतरण 29 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
—————00000—————






























































