ऊँचाहार के विकास, सम्मान और अधिकार के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पाण्डेय ने की वृहद बैठक

0
41


​ऊँचाहार, रायबरेली:
​कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पाण्डेय ने ऊँचाहार विकास खंड में अपने समर्पित कार्यकर्ता साथियों के साथ एक वृहद बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में वर्ष 2012 से लगातार क्षेत्र के विकास, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई में हर कदम पर साथ देने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं का आभार जताया गया।
​बैठक में ऊँचाहार को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने और संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही ऐतिहासिक विकास योजनाओं व जन-कल्याणकारी नीतियों को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
​कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति और रीढ़ हैं। ऊँचाहार परिवार का यह एकजुट संकल्प निश्चित रूप से पूरे क्षेत्र को प्रगति के नए आयामों पर ले जाएगा।
​अपने संबोधन के अंत में उन्होंने बुलंद आवाज में नारा दिया—
“ऊँचाहार जिंदाबाद! ऊँचाहार ऊँचा था, ऊँचा है और ऊँचा रहेगा!”

LEAVE A REPLY