फ्लू वैक्सीन कब, कितने दिनों में और किसे लगवाना चाहिए?

0
8

प्रोफेसर डॉक्टर संजीव बगाई (चेयरमैन नेफ्रॉन क्लीनिक) ने बताया कि जो वैक्सीन अभी नए स्ट्रेन को कवर करने के लिए पिछले हफ्ते भारत में आया है। इसमें दो प्रकार के ये इनक्टिवेटेड वैक्सीन हैं यानि दो तरह के वैक्सीन है जिन्हें हम कहते हैं ट्राईवेलेंट या क्वाड्रावेलेंट वैक्सीन दोनों वैक्सीनंस असरदार हैं। इसमें अप टू 60% तक बचाव हो सकता है। हॉस्पिटलाइजेशन और सीवियर डिजीज से बचने के लिए करीब 80-85% सुरक्षा है वैक्सीन की दो डोज़ दी जाती हैं एक महीने के गैप में उसके बाद एनुअल जो आपका इन्फ्लुएंजा फ्लू शॉट वो मैंडेटरी होना चाहिए। यह ज्यादा महंगा नहीं है लेकिन बहुत जरूरी है इसमें कोई साइड इफेक्ट नहीं है हल्का सा लोकल पेन होता है कुछ घंटों के लिए लेकिन बहुत सेफ है। इसलिए फ्लू शॉट को जरूर लगवाना चाहिए। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाया है वो इन्फ्लुएंजा वैक्सीन जरूर लगवाएं। फ्लू वैक्सीन संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षा की गारंटी नहीं देती, लेकिन यह गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। खासकर हाई-रिस्क वाले लोगों जैसे गर्भवती महिला, बच्चे और बुजुर्गों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार सीजनल इन्फ्लुएंजा वैक्सीन लगवाने के बारे में जरूर विचार करना चाहिए। अगर आपने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाया है और अगर किसी व्यक्ति को इस समय तेज बुखार या संक्रमण के लक्षण हैं तो उसे अपनी स्थिति के अनुसार डॉक्टर से सलाह लेकर ही वैक्सीनेशन का निर्णय लेना चाहिए। बीमारी के दौरान केवल वैक्सीन लगवा लेना तुरंत संक्रमण का इलाज नहीं हो सकता है। फ्लू वैक्सीन आपको इन्फ्लूएंजा (Influenza) वायरस से होने वाले सीजनल संक्रमण से बचाता है। यह वैक्सीन आपको सामान्य सर्दी-जुकाम के साथ-साथ स्वाइन फ्लू H1N1 जैसे गंभीर इन्फ्लूएंजा स्ट्रेन से भी सुरक्षा देता है। फ्लू वैक्सीन आपको नाक, गले और फेफड़ों के वायरल इंफेक्शन से भी बचाता है।

LEAVE A REPLY