ऊंचाहार : तहसीलदार ऊँचाहार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि तहसील ऊँचाहार परिसर में स्थित जलपान गृह (कैण्टीन), साइकिल स्टैण्ड तथा फोटो स्टेट मशीन कक्ष संख्या-1 एवं 2 की सार्वजनिक नीलामी 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए 08 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे तहसील सभागार में सम्पन्न की जाएगी।
इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी अधिकारी/तहसीलदार ऊँचाहार के समक्ष नीलामी बोली में भाग ले सकते हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए ₹5,000 की नकद जमानत धनराशि नीलामी से पूर्व नायब नाजिर, तहसील ऊँचाहार के पास जमा करना अनिवार्य होगा। जमानत राशि जमा किए बिना किसी व्यक्ति को नीलामी में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।
नीलामी की बोली ₹7,000 से प्रारम्भ की जाएगी। नीलामी समाप्त होने के बाद सर्वोच्च बोलीदाता को बोली की आधी धनराशि तत्काल नायब नाजिर के पास जमा करनी होगी, जबकि शेष आधी धनराशि नीलामी स्वीकृत होने के उपरान्त जमा करनी होगी।
नीलामी की सर्वोच्च बोली को स्वीकार अथवा बिना कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार उपजिलाधिकारी ऊँचाहार को होगा। नीलामी स्वीकृत होने के बाद निर्धारित धनराशि के स्टाम्प पेपर पर बोलीदाता को अनुबन्ध करना होगा, जिसका समस्त व्यय बोलीदाता द्वारा वहन किया जाएगा।
जमानत धनराशि अंतिम किस्त में समायोजित की जाएगी। सर्वोच्च बोलीदाता की जमानत राशि को छोड़कर अन्य सभी प्रतिभागियों की जमानत धनराशि नीलामी समाप्ति के बाद तत्काल वापस कर दी जाएगी। नीलामी की अन्य शर्तें नीलामी के समय निर्धारित की जाएंगी।





























































