पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री जी की महत्वपूर्ण घोषणाएं, मानदेय ₹500 से बढ़ाकर ₹600, कैशलेस उपचार एवं बैरक की सुविधा

0
31



रायबरेली : मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गोरखपुर में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का जनपद रायबरेली के एन०आई०सी० सभागार में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी रायबरेली सौरभ सिंह व समस्त विकास खंड के क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी व पी०आर०डी० जवानो द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया और उनके उद्बोधन को सुना गया।
मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज प्रदेश के पीआरडी जवानों को संबोधित करते हुए उनके हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गईं। मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी जवानों के मानदेय में वृद्धि करते हुए इसे ₹500 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई। इसके साथ ही पीआरडी जवानों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखते हुए मा० मुख्यमंत्री जी ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने तथा पीआरडी जवानों के लिए जनपद लखनऊ के सरोजनीनगर में बैरक/आवासीय सुविधा विकसित किए जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की गई।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी रायबरेली ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी की इन घोषणाओं से प्रदेश के हजारों पीआरडी जवानों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल है। मानदेय में वृद्धि से जवानों को आर्थिक संबल मिलेगा, वहीं कैशलेस उपचार की सुविधा से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त होगी। बैरक की सुविधा से ट्रेनिंग के दौरान जवानों को आवश्यक आवासीय सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, रायबरेली द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी का पीआरडी जवानों के हित में किए गए इन महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जनपद रायबरेली के समस्त विकास खंड के क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी व पी०आर०डी० जवान एन०आई०सी० रायबरेली में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY