अमृता विश्व विद्यापीठम संस्थान के सहयोग से जिला कारागार में आयोजित हुआ ध्यान योग शिविर

0
43

रायबरेली:- 13 जुलाई जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के मार्गदर्शन में अमृता विश्व विद्यापीठम संस्थान से आये नारेन्द्र आनन्द व स्वेता आनन्द के द्वारा जिला कारागार रायबरेली में निरुद्ध बन्दियों के मानसिक व शरीरिक स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। उक्त ध्यान योग शिविर में जिला कारागार में निरुद्ध बन्दियों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।
अमृता विश्व विद्यापीठन संस्था से आये नारेन्द्र आनन्द व स्वेता आनन्द के द्वारा अपने उद्भबोधन में बताया गया कि योग और ध्यान का नियमित अभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इनसे शारीरिक लचीलापन, ताकत और मानसिक शांति बढ़ती है। ये अभ्यास तनाव कम करते हैं, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार करते हैं और एक बेहतर व संतुलित जीवनशैली प्रदान करते हैं।
इस ध्यान योग शिविर में चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह, जेलर हिमाशुँ रौतेला व उपकारापाल जन्मेजय के द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

LEAVE A REPLY