वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 के अंतर्गत गुरु गोविन्द सिंह उद्यान में चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

0
24


रायबरेली : वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 के अंतर्गत जनपद के गुरु गोविन्दसिंह उद्यान में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने केउद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता मेंछात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए वृक्षों, पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, हरित पृथ्वी तथास्वच्छ प्रकृति जैसे विषयों पर आकर्षक एवं सृजनात्मक चित्र प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, रायबरेली, जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति रायबरेली संजय कुमार तथा हिंदी विषय विशेषज्ञ डॉ. संत लालने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अतिथियों ने प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, रायबरेली ने अपने संबोधन में कहा कि “वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार ही नहीं,बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं।
वृक्षारोपण महायज्ञ तभी सफल होगा जब प्रत्येक नागरिक पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भीसंकल्प ले। बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्तियाँ यह दर्शाती हैं कि आने वाली पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग और संवेदनशील है।
“जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति रायबरेली संजय कुमार ने कहा कि “चित्रकला जैसी सृजनात्मक प्रतियोगिताएँ बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम एवं पर्यावरणीय चेतना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। यदि आज की युवा पीढ़ी जल, जंगल और जमीन केसंरक्षण का संकल्प लेती है, तो भविष्य की पीढ़ियों को एकस्वच्छ, हरित एवं समृद्ध पर्यावरण प्राप्त होगा।
वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। “हिंदी विषय विशेषज्ञ डॉ.संत लाल ने विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए कहा कि कला समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय कैनवास क्लब केअध्यक्ष अभिषेक वर्मा संयोजक आंशिक अवस्थी, आदित्य भारती ज्योति बाला व अन्य जन उपस्थित रहे किया गया। उनके कुशल नेतृत्व एवं उत्कृष्ट व्यवस्थापन के कारण प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित, प्रेरणादायी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपणएवं उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
—————00000—————

LEAVE A REPLY