रायबरेली : मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, रायबरेली इरफानुल्लाह खान ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल https://fisheries.up.gov.in 08 जून से 28 जून 2026 तक खोला गया था।
उन्होंने बताया कि निषादराज बोट सब्सिडी योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऑनलाइन आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल को 09 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक पुनः खोला जा रहा है।
योजनांतर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख तथा अन्य विस्तृत जानकारी उक्त विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि भविष्य में योजनाओं के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है, तो संशोधित प्रावधान ही मान्य होंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व वर्षों में निरस्त अथवा प्रतीक्षारत आवेदनों वाले अभ्यर्थी भी पुनः आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, रायबरेली, कार्यालय (288/27, इंदिरा नगर, रायबरेली) से संपर्क कर सकते हैं।































































