सीडीओ ने 40 कन्याओं का जन्मोत्सव मना कर बच्चियों को उपहार देकर महिलाओं को किया सम्मानित

0
39


रायबरेली : महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने 40 बेटियों का जन्मोत्सव मना कर नवजात बच्चियों को उपहार स्वरूप बेबी किट एवं मिष्ठान देकर महिलाओं को सम्मानित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कन्या जन्मोत्सव के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि समाज में बालिकाओं के जन्म को एक उत्सव के रूप में मनाना, उनके प्रति सम्मान बढ़ाना और सकारात्मक सोच विकसित करना है। बेटियों का सम्मान कर यह संदेश देना कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि परिवार की शान और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे अनेक कार्यक्रम मुख्य रूप से ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के तहत आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक सोच उत्पन्न कर समाज में बेटियों के प्रति संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण को मजबूत किया जा सके। गिरते लिंगानुपात में सुधार करने हेतु कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और बाल लिंगानुपात में सुधार करना है।
उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई जैसे मातृ वंदना योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, शादी अनुदान योजना एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
कार्यक्रम का समापन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक निर्मला साहू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करके किया गया।
कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, हॉस्पिटल संचालक मृणालिनी उपाध्याय, चिकित्सक डॉ सुनीता प्रसाद, सीनियर स्टाफ नर्स शशिबाला सिंह सहित महिलाएं उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY