रायबरेली : मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा द्वारा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा वन स्टाप सेंटर, रायबरेली के सम्बन्ध में उपस्थित सेन्टर मैनेजर आस्था ज्योति से जानकारी ली गयी। सेन्टर मैनेजर आस्था ज्योति द्वारा वन स्टाप सेन्टर में महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराया गया। सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हो तो अविलम्ब उसे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रेषित करें।
इसके अतिरिक्त नवांगतुक बालिकाओं/महिलाओं को विधिक अधिकार, चिकित्सकीय, मानसिक, दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को नियमानुसार उपलब्ध कराये जाने की सलाह दी गयी।
निरीक्षण दौरान काउंसलर श्रद्धा सिंह, केस वर्कर अर्चना सिन्हा, ज्ञाना यादव, एम0टी0एस0 राकेश कुमार मिश्रा व कम्प्यूटर ऑपरेटर साधना श्रीवास्तव उपस्थित रही।
—————00000—————






























































