रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 ( द्वितीय चरण) के तहत जनपद चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत व जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के कुशल मार्गदर्शन द्वारा आज मिशन शक्ति की थीम नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के अंतर्गत मेगा इवेंट-साइक्लोथॉन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या की अध्यक्षता मे बालिकाओं द्वारा साइकिल रैली विद्यालय से डीएम आवास होते हुए निकली गई। कार्यक्रम में 50 बालिकाओं द्वारा साइकिल रैली में प्रतिभाग किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में कोतवाली से एस०आई० ज्योति दुबे द्वारा बालिकाओं को साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताकर जागरूक किया गया की बालिकाएं को किसी प्रकार की धोखेबाजी और छेड़छाड़ से संबंधित विषय पर जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में एच.ई.डब्लू. से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, सुषमा कश्यप, आरक्षी संजू पाल सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।






























































