राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा/वृहद विधिक साक्षरता शिविर की सफलता हेतु आयोजित हुई बैठक

0
48

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को


रायबरेली : मा० उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु समस्त तहसीलदार के न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय किये जाने हेतु बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आहूत की गयी।
बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमोद कंठ के द्वारा की गयी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। बैठक में पिछलें लोक अदालत की सफलता को दोहराने व उसे और सफल बनाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया गया जिसमें सभी ने अपने-अपने सुझाव साझा किये।
इसके अतिरिक्त उपस्थित तहसीलदारों से आगामी मेगा/वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। समस्त तहसीलों में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर आयोजित किये जाने व तहसीलों में आमजनमानस को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु लीगल एड क्लीनिक संचालन के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये।
बैठक में अभिषेक यादव तहसीलदार तिलोई, उमेश चन्द्र त्रिपाठी प्रभारी तहसीलदार महराजगंज, आँकाक्षा दीक्षित तहसीलदार ऊँचाहार उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY