विषय वस्तु विशेषज्ञ शिव प्रसाद चौरसिया ने बताया कि अब फार्मर रजिस्ट्री के प्रिंट आउट से भी किसान ले सकेंगे उर्वरक

0
151

रायबरेली : किसान अब फार्मर रजिस्ट्री के प्रिंट आउट से ले सकते हैं उर्वरक- किसान भाइयों के लिए अब खाद बिक्री केदो पर खतौनी और आधार की फोटो कॉपी न देकर एक पेज का फॉर्म रजिस्ट्री प्रिंटआउट देकर उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं फार्म रजिस्ट्री के प्रिंट आउट पर किसानों के सभी गाटों और उनके क्षेत्रफलों का विवरण अंकित होता है जिससे किसानों को आसानी से उर्वरक मिल जाता है अतः सभी किसान भाई जिनके नाम खेती है और उनका नाम खतौनी में दर्ज है आज ही अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या अपने गांव के पंचायत भवन में पंचायत सहायक के द्वारा या अपने गांव के कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी जैसे प्राविधिक सहायक, बीटीएम एटीएम के द्वारा भी फॉर्मर रजिस्ट्री बनवा सकते हैं अथवा अपने ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडार पर भी जाकर के कंप्यूटर ऑपरेटर से फार्मर रजिस्ट्री बनवा सकते हैं फार्मर रजिस्ट्री बनवाने से किसानों को भविष्य में अनेकों फायदे मिल सकते हैं जैसे इस समय रबी सीजन में ई-खसरा पड़ताल के कार्य में देखा जा रहा है कि किसानों के मोबाइल पर मैसेज आता है कि आपने इस घाटे में यह फसल बोई हुई है ऐसा मैसेज उन्हीं किसानों के मोबाइल पर आ रहा है जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री करा ली है अब 22वीं किस्त भी उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री करा लेंगे फार्मर रजिस्ट्री के कारण ही किसानों को आसानी से किसान क्रेडिट कार्ड एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा अतः सभी किसान भाइयों से विनम्र निवेदन है कि आज ही अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री करा ले फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए अपना आधार, खतौनी, और आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा राशन कार्ड अथवा फैमिली आईडी नंबर ले जाकर कर सकते हैं वर्तमान समय में ऊंचाहार में 66009 किसानो में से 47000 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करा ली है।

LEAVE A REPLY