यूपीसीए ने सत्र 2026–27 के लिए शुरू किया ऑनलाइन पंजीकरण, 12 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया होगी प्रारंभ

0
214



रायबरेली : उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा सत्र 2026–27 के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। यह पंजीकरण प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगी, जिसमें महिला व पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी पंजीकरण करा सकेंगे।
रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्री मोहम्मद फहीम ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ी यूपीसीए की आधिकारिक वेबसाइट registration.upca.tv पर जाकर अपनी सामान्य जानकारी भरकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के दौरान आधार कार्ड नंबर, वर्तमान फोटो, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक विवरण अपलोड करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद खिलाड़ी अपनी श्रेणी (बल्लेबाज/गेंदबाज/विकेटकीपर/ऑलराउंडर) का चयन करेंगे। इसके उपरांत प्राप्त चालान डाउनलोड कर सभी मूल अभिलेखों के साथ सत्यापन हेतु पं. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (बैडमिंटन हॉल), रायबरेली में उपस्थित होना होगा। कार्यालय प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक खुला रहेगा।
एसोसिएशन के अनुसार, पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन अथवा कार्यालय में अभिलेख सत्यापन के बाद ही मान्य होगा। पंजीकरण के पश्चात प्राप्त रजिस्ट्रेशन आईडी ही खिलाड़ी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलने की पात्रता तय करेगी।
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए खिलाड़ी श्री आशीष त्रिपाठी (मोबाइल: 9452193540) से संपर्क कर सकते हैं।
एसोसिएशन ने विभिन्न आयु वर्गों के लिए कट-ऑफ तिथियां भी जारी की हैं, जिनमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 एवं महिला अंडर-15 वर्ग शामिल हैं। वहीं सीनियर वर्ग में आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY