सोशल आडिट टीमों के गठन के लिए अभ्यर्थी करें आवेदन: डीएम

0
193

30 जनवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित


रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया है कि सोशल आडिट, ग्राम्य विकास विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा ग्राम पंचायतों में निर्दिष्ट योजनाओं यथा मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा अन्य विभागों के अन्तर्गत कराए गए कार्यों का सोशल आडिट कराये जाने हेतु ब्लाक स्तर पर 04 सदस्यीय सोशल आडिट टीमों के पैनल तैयार करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है, जिसमें प्रत्येक सोशल आडिट टीम में सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति/जनजाति, तथा जॉब कार्ड धारक श्रमिक अथवा उसके पात्र पुत्र/पुत्री प्रत्येक श्रेणी से एक-एक सदस्य होंगे। उक्त में से न्यूनतम एक सदस्य का महिला होना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थी के साथ सहायता समूह (एस0एच0जी0) सदस्य होने पर उसे वरीयता दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने शैक्षिक अर्हता के बारे में बताया है कि हाईस्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए। श्रमिक के मामले में हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर चयन समिति द्वारा शैक्षिक अर्हता शिथिलनीय। सोशल आडिट टीम का सदस्य नामित होने हेतु उसी विकास खण्ड का निवासी होना अनिवार्य है। टीमों के पैनल पर पूर्व वर्षों में नागित टीम सदस्यों को वर्तमान पैनल पर नामित किये जाने हेतु वरीयता (Weightage) दी जायगी। सोशल आडिट टीम सदस्यों के पैनल में ग्राम पंचायत वार्ड के सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान के निकट सम्बन्धी, यथा-पति/पत्नी, माता/पिता, भाई/बहन (अविवाहित), पुत्र/पुत्री (अविवाहित), क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, वकील, प्रेस रिपोर्टर एवं कोटेदार को सम्मिलित न किया जाये। आयु 01 अप्रैल, 2026 को 25 से 63 वर्ष के बीच हो। सोशल आडिट टीमों के सदस्यगण सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में 02 वर्ष 01 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2028 तक के लिए पैनल पर नामित किये जाएगें। इस तिथि के बाद यह पैनल स्वतः समात हो जाएगा। सोशल आडिट टीमों के पैनल की समयावधि सक्षम के स्तर से पढ़ायी जा सकती है। पैनल पर नामित सदस्यगणों से केवल आवश्यकतानुसार सोशल आडिट हेतु उनकी सेवाएं प्राप्त की जाएगी। यह भी सम्भव है कि कतिपय मामलो में अपरिहाय कारणों से सदस्यगणों से सोशल आडिट कार्य न लिया जा सके। सोशल आडिट का कार्य ने लिये जाने की स्थिति उन्हें किसी प्रकार का व्यावसायिक शुल्क अनुमन्य न होगा। सोशल आडिट के वास्तविक रूप से सम्पन्न होने पर सोशल आडिट टीम के प्रत्येक सदस्य को सोशल आडिट के दौरान रुपये 435/- प्रतिदिन व्यावसायिक शुल्क के रूप में अनुमन्य होगा। सोशल आडिट टीम के सदस्यों की सेवाएँ पूर्णतया सामाजिक कार्य है। यह किसी प्रकार की नौकरी नहीं है और न ही इससे भविष्य में किसी प्रकार की नौकरी की हकदारी बनेगी।
टीम के सदस्य हेतु आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय या जिला विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। अथवा संगठन की वेबसाइट https://socialauditup.in से डाउनलोड भी किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सोशल आडिट टीमों सदस्यों के अधिकाधिक आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार विकास खण्ड स्तर पर किया जायें। जिला विकास अधिकारी कार्यालय में आवेदन-पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है।

LEAVE A REPLY