रायबरेली : भारतीय खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन सरकार की दूरदर्शी खेल नीतियों, विज्ञान आधारित प्रशिक्षण और युवाओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा और संस्कार तीनों के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उन्हें अनुशासित और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करते हैं।
मा० सांसद ने विभिन्न खेलों के विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमृता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार, जिला विकास अधिकारी अरूण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला क्रीडाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरूषोत्तम सहित सम्बन्धित अधिकारीगण, शिक्षकगण, युवा खिलाड़ी व विद्यार्थीगण उपस्थित रहें।


























































