धान क्रय केन्द्रों पर शासन के निर्देशों के अनुरूप करें कार्यवाही: डीएम

0
333

जनपद में 59 धान क्रय केन्द्र स्थापित


रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए किसानों से सीधे धान क्रय किये जाने हेतु जनपद रायबरेली में खाद्य विभाग के 25, पी0सी0एफ0 के 16, पी0सी0यू0 के 12 एवं यू0पी0एस0एस0 के 06 कुल 59 धान क्रय केंद्र को खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से शासनादेशानुसार/नियमानुसार ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्रों के बारे में बताया है कि खाद्य विभाग के कुल 25 धान क्रय केन्द्र है जिसमें रायबरेली मण्डी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम, हरचन्दपुर प्रथम एंव द्वितीय, सतांव, महराजगंज उपमण्डी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, शिवगढ़ एट जडावगंज, लालगंज मण्डी प्रथम, द्वितीय, ऊँचाहार उपमण्डी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, डलमऊ उपमण्डी प्रथम, द्वितीय, सलोन मण्डी प्रथम, द्वितीय, डीह, एवं नसीराबाद (छतोह) प्रथम, द्वितीय में धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है।
इसी प्रकार पी0सी0एम0 के कुल 16 धान क्रय केन्द्र है जिसमें बी-पैक्स उत्तरपारा, रतन्सीपुर, खुरैहटी, खागीपुर सड़वा, रसेहता, दुसौती, लालूपुर चौहान, बावन बुजुर्ग बल्ला, कठगर, भीरा गोविन्दपुर, घुरवारा, हरदों, डीह, जायस एट काजीपुर तोलियानी, बेवल, छतोह में धान क्रय केन्द्र खोले गये है। पी0सी0यू0 के कुल 12 धान क्रय केन्द्र है जिसमें बी-पैक्स लोधवामऊ, चंदापुर, खीरों, लोदीपुर उतरावां, जलालपुर धई, सुक्ठा पश्चिम, पारी, बरवलिया, उमरी, धरई, नसीराबाद, टेकारी दांदू में धान क्रय केन्द्र खोले गये। यू0पी0एस0एस0 के कुल 06 धान क्रय केन्द्र है जिसमें बी-पैक्स मल्केगांव, इब्राहिमपुर, मऊ, पदमपुर बिजौली, पैरया नमकसार एवं बारा नं0-1 में धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है।

LEAVE A REPLY