रायबरेली : हर-घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन कराया गया जा रहा है। साथ ही टेलीविजन पर हर-घर तिरंगा कार्यक्रम के वीडियों छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा छात्र-छात्राओं को आजादी के नायकों के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ राष्ट्र प्रेम के बारे में अध्यापकों द्वारा छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गयी।
इस कार्यक्रम में पी0एम श्री राजकीय इण्टर कालेज, पी0एम0 श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज, के0वी0 सिन्हा राजकीय बालिका इण्टर कालेज, आर0आर0 सिंह बैदिक इण्टर कालेज, राजकीय हाईस्कूल, बेला-भेला, रायबरेली, राजकीय बालिका हाईस्कूल, जगतपुर, रायबरेली एवं राजकीय हाईस्कूल रोझैइयाभीखमशाह रायबरेली सहित सभी माध्यमिक विद्यालयों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। विद्यालयों में बच्चों के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर संवाद किया गया। बच्चों ने इस अवसर पर हर घर तिरंगा से संबंधित चित्रकला भी बनाई।



























































