विधवा पेंशनर फैमिली आईडी संख्या 30 जुलाई तक कराए उपलब्ध: जयपाल वर्मा

0
437


रायबरेली : जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) प्राप्त कर रही समस्त लाभार्थियों से कहा है कि राशन कार्ड संख्या अथवा किसी कारणवश राशन कार्ड न बन पाने की स्थिति में जन सुविधा केंद्र के माध्यम से फैमिली आई०डी० बनवाते हुए फैमिली आई०डी० संख्या 30 जुलाई 2025 तक जिला प्रोबेशन कार्यालय, विकास भवन, रायबरेली में उपलब्ध कराए ताकि ससमय पेंशन की धनराशि का भुगतान किया जा सके। अन्यथा की स्थिति में पेंशन अवरुद्ध हो सकती है।

LEAVE A REPLY