एडीएम (वि/रा) ने कर-करेत्तर व राजस्व के कार्याे की समीक्षा कर राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

0
266


रायबरेली : अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व वसूली व निर्धारित एजेंडा बिंदुओं के कार्याे की प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
उन्होंने विद्युत, बाट माप, परिवहन, आबकारी, वाणिज्य, नगर निकाय, सिंचाई, वन, व्यापार कर, खनन, स्टाम्प, नगर निकाय सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली के कार्यों की समीक्षा की तथा कम वसूली करने वाले विभागों को प्रगति लाने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि समयबद्ध लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लक्ष्य के अनुरूप वसूली की प्रगति बढ़ाएं, इसमें सभी विभाग बेहतर प्रयास कर अपने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित कराए।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट रामअवतार सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY