स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में नगर पालिका रायबरेली ने किया बेहतर प्रदर्शन

0
364

पिछले वर्ष की अपेक्षा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन

जी०एफ०सी० स्टार रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्राप्त की गई वन स्टार रैंकिंग-ई०ओ०

  रायबरेली : अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रायबरेली स्वर्ण सिंह ने बताया कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें नगर पालिका परिषद रायबरेली द्वारा पिछले वर्ष की अपेक्षा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर अपने स्तर के 824 शहरों में 229 रैंक प्राप्त की गई, प्रदेश में अपने स्तर के ( जनसंख्या 0.5 लाख से 3.0 लाख श्रेणी) 117 शहरों में 40 रैंक, ओडीएफ++ रैंकिंग यथावत, जी०एफ०सी० स्टार रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्राप्त की गई है वन स्टार रैंकिंग।

LEAVE A REPLY