जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 12 से 15 जुलाई तक की समय सारणी निर्धारित : क्रीडाधिकारी

0
314

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी/टीम अपनी प्रविष्ट एक दिन पूर्व से जिला खेल कार्यालय, रायबरेली में कराये दर्ज : क्रीडाधिकारी


रायबरेली : क्रीडाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला खेल कार्यालय, पं० मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 12, 13, 14 एवं 15 जुलाई 2025 की समय सारणी के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक/बालिका खिलाडियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक/बालिका दोनो वर्गों के दोनों एवेन्टस के स्थान पाने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये जायेगें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी/टीम अपनी प्रविष्ट एक दिन पूर्व से जिला खेल कार्यालय, रायबरेली में दर्ज करा सकते है।
क्रीडाधिकारी ने बताया है कि निर्धारित समय सारणी के अनुसार 12 जुलाई 2025 को प्रातः 07ः00 बजे से एथलेटिक्स बालक/बालिका जूनियर वर्ग प्रतियोगिता एवं 13 जुलाई को प्रातः 07ः00 बजे से फुटबॉल बालक जूनियर वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज ग्राउंड रायबरेली में आयोजित किया जायेगा। एथलेटिक्स बालक/बालिका जूनियर वर्ग प्रतियोगिता के आयोजन हेतु शोएब खान मो0नं0 8756388231 व फुटबॉल बालक जूनियर वर्ग प्रतियोगिता के लिए श्रद्धा सोनकर मो0नं0 9235046677 पर सम्पर्क कर सकते है।
इसी प्रकार 14 जुलाई को प्रातः 08ः00 बजे से वालीबॉल बालिका जूनियर वर्ग प्रतियोगिता, प्रातः 10ः00 बजे से टेबिल-टेनिस बालक/बालिका जूनियर वर्ग प्रतियोगिता, प्रातः 11ः00 बजे से कबड्डी बालिका जूनियर वर्ग प्रतियोगिता एवं 15 जुलाई को प्रातः 08ः00 बजे से ताइक्वांडो बालक जूनियर वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन, जिला खेल कार्यालय, रायबरेली में आयोजित किया जायेगा। वालीवॉल बालिका जूनियर वर्ग प्रतियोगिता के लिए लीना सिंह मो0नं0 8765876135, टेबिल-टेनिस बालक/बालिका जूनियर वर्ग प्रतियोगिता के लिए धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम मो0नं0 9450450252, कबड्डी बालिका जूनियर वर्ग प्रतियोगिता के लिए पिन्कू कुमार मो0नं0 8896183578, ताइक्वांडो बालक जूनियर वर्ग प्रतियोगिता के लिए नरेश कुमार निषाद मो0नं0 9415887829 पर सम्पर्क कर सकते है।
14 से 15 जुलाई को प्रातः 07ः00 बजे से क्रिकेट बालक जूनियर वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन नदीम क्रिकेट सिद्दीकी क्रिकेट ग्राउंड रायबरेली में किया जायेगा। क्रिकेट बालक जूनियर वर्ग प्रतियोगिता के लिए अश्वनी कुमार चन्द्रा मो0नं0 8707511137 से सम्पर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY