लाखों श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मां गंगा के बहते निर्मल जल में लगाई डुबकी

0
473


रायबरेली : आज गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने ऊंचाहार के गोकना घाट, गोला घाट, खरौली इत्यादि घाटों पर मां गंगा के बहते निर्मल जल में आस्था की डुबकी लगाई। गुरु पूर्णिमा का त्योहार पर श्रद्धालु सुबह आस्था की डुबकी लगाने के उपरांत गौदान करना, श्री सत्यनारायण की कथा कराना, साथ ही अपने माता पिता गुरुजन का आदर भाव के साथ सेवा सत्कार करने की हम सभी को प्रेरणा देती है। यह पर्व प्रति वर्ष आषाढ़ महीने के पूर्णिमासी को मनाया जाता है। इस दिन को महर्षि वेद व्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन को शाम में आरती पूजन करने को उपरांत चंद्र दर्शन करना अत्यंत फलदाई माना गया है।
गुरु पूर्णिमा त्योहार क्यों मनाया जाता है


पौराणिक मान्यता के अनुसार आज के ही दिन महर्षि वेद व्यास जो का जन्म हुआ था जिन्होंने वेदों का संकलन और विभाजन कर मानव जीवन को ज्ञान का मार्ग प्रशस्त कराया। इसी कारण महर्षि वेद व्यास जी आदि गुरु के रूप में पूजे जाते है। इसीलिए आदि गुरु के सम्मान में ही इस दिन को गुरु पूर्णिमा पर्व को रूप में मनाया जाने लगा।
इस पावन पर्व पर दूर दूर से आए हुए लाखों की श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे प्रशासन की की तगड़ी चौक चाबंद देखने को मिली

LEAVE A REPLY