रायबरेली : ऊंचाहार विधान सभा के विकास पुरुष विधायक मनोज पाण्डेय के अथक प्रयासों के बाद आज जगतपुर फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं को राहत दिलाने का कार्य किया है
आपको बता दें आज ऊंचाहार के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अपनी परिवार रूपी जनता जनार्दन की समस्याओं का समाधान करते नजर आए । लंबे समय से जगतपुर फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं को बिजली कटौती को लेकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था वो चाहे किसान हो या फिर व्यापारी या आम जनमानस सभी को बिजली की अधिक कटौती का लगातार सामना करना पड़ रहा था इसका मात्र कारण यह था कि जगतपुर फीडर का लिंक झकरासी फीडर से जुड़ा होना था इससे फीडर पर अधिक दबाव आने के कारण बिजली आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही थी इसी समस्या को विधायक मनोज पाण्डेय ने गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों से बात कर ऊंचाहार फीडर से जुड़वाने का कार्य किया जाएगा जिससे जगतपुर फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से मिल सके । आज विधायक मनोज पाण्डेय ने 3 करोड़ की लागत से बनने वाले जगतपुर फीडर का शुभारंभ किया सूत्रों की माने तो 25 जुलाई से बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से होने लगेगा।





























































