तहसील ऊँचाहार परिसर में स्थित जलपान गृह की सार्वजनिक नीलामी 25 मार्च को

0
68


ऊंचाहार : तहसीलदार ऊँचाहार ने बताया है कि तहसील ऊँचाहार परिसर में स्थित जलपान गृह की सार्वजनिक नीलामी 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि हेतु 25 मार्च 2025 को समय 12 बजे अपरान्ह तहसील सभागार में सम्पन्न की जायेंगी।
तहसीलदार ऊँचाहार ने जानकारी देते हुए बताया है कि नीलामी की शर्तों के अनुसार की जायेगी। जिसमें नीलामी में भाग लेने व्यक्ति नीलामी से पूर्व रू0 5000/- (पांच हजार रुपये) नकद जमानत धनराशि के तौर पर नीलामी अधिकारी के समक्ष नायब नाजिर तहसील ऊँचाहार के पास जमा करना होगा। बिना जमानत धनराशि जमा किये नीलामी में भाग लेने का अधिकार नही होगा। नीलामी समाप्त होने बाद सर्वोच्च बोलीदाता को नीलामी की 1/2 घन० तत्काल नायब नाजिर के पास जमा करना होगा तथा 1/2 धनराशि नीलामी स्वीकृत होने के उपरान्त जमा करना होगा। नीलामी की बोली 7000/- रुपये से प्रारम्भ की जायेगी। नीलामी की सर्वोच्च बोली को स्वीकार करने का अधिकार अथवा बिना कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार उपजिलाधिकारी ऊँचाहार को होगा। नीलामी स्वीकृत होने के उपरान्त निर्धारित धनराशि के स्टाम्प पेपर पर बोलीदाता को अनुबन्ध करना होगा, जिसका व्यय बोलीदाता को ही वहन करना होगा। जमानत धनराशि अन्तिम किस्त में समायोजित की जायेगी तथा जिस व्याक्ति की बोली सबसे अधिक होगी, उसकी जमानत राशि को छोड़कर शेष व्याक्तियों की जमानत धनराशि तत्काल वापस कर दी जायेगी। शेष शर्ते नीलामी के समय विधित की जायेगी।

LEAVE A REPLY