40 लीटर अवैध कच्ची शराब व 200 किलो लहन बरामद कर नष्ट, 02 अभियोग पंजीकृत

0
19


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 रोबिन आर्य मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा सदर तहसील के थाना मिल एरिया अंतर्गत संदिग्ध ग्राम- मक्कू का पुरवा, कोडरस एवं राही में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 200 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

LEAVE A REPLY