क्या उन्हें शॉर्ट टर्म के लिए लिया गया है या फिर लॉन्ग टर्म IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स ने दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ लिया है। हालांकि, इसके लिए बड़ी कीमत भी उन्होंने चुकाई है। 1 करोड़ 65 लाख रुपये हार्दिक को उनकी पिछले सैलरी से ज्यादा दिए हैं। इसके अलावा अपने 8 साल पुराने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया है। ऐसे में क्या हार्दिक सिर्फ इसी साल पंजाब का हिस्सा रहेंगे? इस पर स्पष्टता सामने आ गई है। पंजाब किंग्स के को-ओनर नेस वाडिया ने बताया है कि हार्दिक पांड्या को लेकर पीबीकेएस का क्या प्लान भविष्य का है। नेस वाडिया ने क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या के एक्विजिशन को लेकर कहा, “निश्चित तौर पर यह लॉन्ग टर्म एक्विजिशन है। हम सब चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं और मुझे लगता है कि हार्दिक आकर हमें वह गोल पाने में मदद करेंगे। यह कोई शॉर्ट-टर्म चीज नहीं है; हम सिर्फ एक साल के बारे में नहीं सोच रहे हैं।” आईपीएल 2027 के बाद मेगा ऑक्शन की तैयारी होगी। 2028 के सीजन से पहले मेगा ऑक्शन आयोजित होगा, जिसमें टीमों को कुछ ही खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति होती है।
पंजाब किंग्स के लिए हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर जैसे सितारों को मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करना कठिन भी हो सकता है, क्योंकि खिलाड़ी मोटी रकम की मांग करते हैं। पिछले मेगा ऑक्शन में पंजाब ने सिर्फ दो अनकैप्ड प्लेयर्स को रिटेन किया था। कुछ खिलाड़ियों को आरटीएम यानी राइट टू मैच कार्ड के जरिए खरीदा था। हालांकि, 2028 के मेगा ऑक्शन में श्रेयस और पांड्या को मोटी रकम में रिटेन करने की पूरी कोशिश पंजाब की होगी। इसी वजह से नेस वाडिया ने यह बयान दिया है।
हार्दिक पांड्या वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं’
हार्दिक को क्यों लिया गया? इस पर नेस वाडिया ने कहा, “वह एक वर्ल्ड-क्लास प्लेयर हैं। उन्होंने IPL और ICC टाइटल्स समेत कई ट्रॉफी जीती हैं। वह दुनिया के एक टॉप ऑलराउंडर हैं और उनके पास बहुत एक्सपीरियंस और समझदारी है। मुझे लगता है कि वह टीम के लिए एक शानदार एसेट होंगे और (हेड कोच) रिकी (पोंटिंग) के साथ मिलकर टीम को इंस्पायर करेंगे और जबरदस्त वैल्यू ऐड करेंगे।” हालांकि, नेस वाडिया मानते हैं कि अर्शदीप को जाने देना उनके लिए बहुत कठिन फैसला रहा। उन्होंने बताया, “यह डील करीब एक महीने में हुई। हम इसे जीत की तरह देखते हैं। हम खुश हैं और मुंबई भी, उनके नजरिए से, खुश है। सबसे जरूरी बात, अर्शदीप को जाने देना हमारे लिए दुख की बात है, लेकिन हम बहुत खुश हैं कि वह पिछले आठ सालों से हमारे साथ थे। हमने उसे एक लड़के से हमारी फ्रेंचाइजी और देश दोनों के लिए एक लीडिंग क्रिकेटर बनते देखा है। उसने जो कुछ भी हासिल किया है, उससे हम बहुत खुश हैं और मुझे यकीन है कि वह और भी बहुत कुछ हासिल करेगा।”

























































