ऊंचाहार : मानव के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम सलीमपुर भैरों उर्फ अकोढ़िया स्थित श्री चित्रगुप्त जी महाराज के अति प्राचीन मंदिर पर कायस्थ बंधुओं द्वारा विशेष हवन-पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान श्री चित्रगुप्त के जयकारों से गूंज उठा और समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुई, जिसमें सभी कायस्थ बंधुओं ने पूर्ण विधि-विधान और निष्ठा के साथ आहुतियां दीं। पूजन के उपरांत सभी ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, दीर्घायु और सद्बुद्धि के लिए भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज से विशेष प्रार्थना की गई।
इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में श्याम श्रीवास्तव, अन्नू श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव, प्रसून श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, निशि श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, भोला श्रीवास्तव, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, साहस श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, मितुल श्रीवास्तव और अर्पित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कायस्थ बंधु और ग्रामीण उपस्थित रहे।































































