प्रशिक्षुओ ने स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में बिन बर्तन बनाया पकवान

0
88


रायबरेली : श्री महावीर सिंह स्मारक महाविद्यालय हरचंदपुर, रायबरेली में डीएलएड 2022 व 2023 के प्रशिक्षुओं का स्काउट गाइड का पंच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम चल रहा है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान ध्वज शिष्टाचार, टोली विभाजन, आधारभूत सिद्धांत, सामाजिक सेवा आदि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन सभी टोलियो ने अल्प समय में बिन समुचित सामग्री के टेंट का निर्माण किया और बिना बर्तन के लज़ीज़ पकवान बनाया। डीएलएड महाविद्यालय के प्राचार्य अनुराग चौधरी ने प्रबंधक व पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अवधेश सिंह को शिविर का निरीक्षण कराते हुए टेंट निर्माण व भोजन बनाने की बारीकियां बताईं। श्री अवधेश सिंह द्वारा प्रशिक्षुओ को शिविर के संबंध में विभिन्न ज्ञानवर्धक जानकारियां दी प्रशिक्षण शिविर का संचालन श्री शिव शरण सिंह व लक्ष्मी सिंह द्वारा किया गया। स्काउट समापन के दिन प्रबंधक श्री अवधेश सिंह ने ट्रेनर श्रीं शिव शरण सिंह एवं ट्रेनर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और स्वरचित पुस्तक स्मृति कलश भेंट करके सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अशोक कुमार गौतम असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया। शिविर का समापन सर्वधर्म प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर डी फार्मा प्राचार्या श्रीमती रीना उपाध्याय, संजय मिश्रा, विनय प्रताप सिंह, अमन कुमार झा, मयंक श्रीवास्तव, दीप नारायण, रामलखन, साई, ललिता व मनीषा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY