ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि राशि के अनुसार किस राशि के लिए कौन सा रुद्राक्ष शुभ माना जाता है। सावन के महीने को भगवान शिव की भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। शिव भक्त इस महीने में विधि-विधान से शिव पूजन करते हैं। पूजा के साथ ही अगर सावन के महीने में राशि के अनुसार रुद्राक्ष धारण किया जाए तो भक्तों पर भगवान शिव का आशीर्वाद बरस सकता है। रुद्राक्ष धारण करने से भक्तों के जीवन के कष्ट भी दूर होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे किस राशि के कौन सा रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष बेहद शुभ माना जाता है। इस रुद्राक्ष को धारण करने से मेष वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और हर कार्य में सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि
शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि के जातकों के लिए छह मुखी रुद्राक्ष सबसे शुभ माना गया है। इस रुद्राक्ष को धारण करने से वृषभ राशि के लोगों का मन शांत होता है और साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए चार मुखी रुद्राक्ष शुभ माना जाता है। इस रुद्राक्ष को धारण करने से मिथुन वालों की बौद्धिक क्षमता बढ़ती है और साथ ही ज्ञान की भी प्राप्ति होती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए दो मुखी रुद्राक्ष शुभ माना जाता है। इस रुद्राक्ष को धारण करने से कर्क वालों की एकाग्रता बढ़ती है और चंद्रमा भी कुंडली में मजबूत होता है।
सिंह राशि
सिंह वालों के लिए एक मुखी और बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करना अच्छा माना जाता है। इन रुद्राक्षों को धारण करने से सिंह वालों की ऊर्जा बढ़ती है और मान-सम्मान की इन्हें प्राप्ति होती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए चार मुखी रुद्राक्ष शुभ माना गया है। इस रुद्राक्ष को धारण करने से कन्या वालों के जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए छह मुखी रुद्राक्ष शुभ माना गया है। इस रुद्राक्ष को धारण करने से इनको जीवन में सुख-सुविधाएं मिल सकती हैं और साथ ही रचनात्मक क्षेत्र में भी ये शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष सबसे अच्छा माना गया है। इस रुद्राक्ष को धारण करने से इनकी ऊर्जा सही दिशा में लगती है और शत्रुओं पर वृश्चिक वाले विजय प्राप्त कर सकते हैं।
धनु राशि
गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि के जातकों के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे शुभ माना गया है। इस रुद्राक्ष को धारण करने से धनु वालों का भाग्योदय होता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सात मुखी रुद्राक्ष शुभ होता है। इस रुद्राक्ष को पहने से मकर वालों के जीवन में स्थिरता आती है और धन, ऐश्वर्य की इन्हें प्राप्त हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ वालों के लिए भी सात मुखी रुद्राक्ष ही शुभ माना जाता है क्योंकि कुंभ भी शनि के स्वामित्व वाली राशि है। सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से इनके जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
मीन राशि
गुरु ग्रह के स्वामित्व वाली मीन राशि के जातकों को पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में ये लोग उन्नति पाते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)






















































