सूट के साथ शरारा, गरारा और प्लाजो का फैशन आउट हो चुका है, अब फरशी सलवार का नया ट्रेंड छाया हुआ है

0
4

एक्ट्रेस और सेलेब्स भी फरशी सलवार वाले सूट में नज़र आ रही हैं। आइये जानते हैं क्या होती हैं फरशी सलवार और कैसी दिखती हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, हर कोई इन दिनों फरशी सलवार पहने दिख रहा है। फरशी सलवार इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। पारंपरिक और एथनिक ड्रेस में ये सलवार चार-चांद लगा रही हैं। फरशी सलवार काफी चौड़ी और घेरदार होती हैं। फरशी सलवार में इतना ज्यादा कपड़ा लगा होता है कि इसका निचला हिस्सा जमीन को छूता है। फर्श को छूने वाली सलवार को फरशी सलवार नाम दिया गया है। यही इसकी पहचान है और खासियत भी है। पुराने वक्त में मुगल और अवध के शाही परिवारों की महिलाएं इस तरह की फरशी सलवार पहनती थीं। इस तरह की सलवार को शाही अंदाज, खूबसूरती और रॉयल लुक से जोड़कर देखा जाता था। फरशी सलवार में नीचे की तरफ काफी ज्यादा घेर और कपड़ा होता है। टखनों के पास इसमें हल्की गेदरिंग या फ्लेयर दिया जाता है, जिससे चलने पर इसका कपड़ा खूबसूरती से लहराता है। इन दिनों छोटे या मीडियम लेंथ के कुर्ते और मैचिंग दुपट्टे के साथ फरशी सलवार का काफी चलन है। फरशी सलवार में नॉर्मल सलवार, जरी के काम वाली सलवार, डोरी और दूसरी तरह की कढ़ाई वाले डिजाइन मिल रहे हैं। इनकी कीमत भी किफायती दामों से शुरू हो जाती है। आप रॉयल और खूबसूरत लुक के साथ इसे ट्राई कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY