जनपद रायबरेली के राणा बेनी माधव ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ काकोरी एक्शन कार्यक्रम

0
10


रायबरेली : भारतेन्दु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन, रायबरेली के संयुक्त तत्वावधान में राणा बेनी माधव ऑडिटोरियम, रायबरेली में काकोरी एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य काकोरी एक्शन से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, क्रांतिकारियों के त्याग एवं बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवा पीढ़ी को देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर उन्होंने काकोरी एक्शन के वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का त्याग और संघर्ष देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा काकोरी एक्शन की ऐतिहासिक घटना एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रसंगों की प्रभावशाली प्रस्तुति की गई। प्रस्तुतियों के माध्यम से क्रांतिकारियों के साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जीवंत किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने सराहा।
कार्यक्रम के पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के आश्रितों को शाल व माला पहनकर सम्मानित किया गया।
मंच का संचालन एस०एस० पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/पर्यटन अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, कलाकार, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY