रायबरेली, 2026
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने शहीद स्मारक स्थल पर सई नदी में दीपदान कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दीपों की अविरल श्रृंखला से पूरा घाट प्रकाशमय हो उठा, जिसने देशभक्ति और सांस्कृतिक आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मा० मंत्री ने भारत माता मंदिर में दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता उपस्थित रही।
मा० उद्यान मंत्री ने कहा कि यह स्थल ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है यहां पर किसानों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपना बलिदान किया।
उन्होंने कहा कि यह दीपदान केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि शहीदों के बलिदान को याद करने और उनके आदर्शों को अपनाने का एक संकल्प है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा में सक्रिय योगदान दें, ताकि हमारी नदियां और प्राकृतिक धरोहरें सुरक्षित रह सकें।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, क्षेत्राधिकार नगर आशीष निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद स्वर्ण सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन अनिल मिश्रा, अनूप मिश्रा, पुनम तिवारी, शिव नारायण मिश्रा, शिव बाबू शुक्ल सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

























































