वांगुचक ने इसको लेकर पोस्ट शेयर की है और कारण बताया.
कॉकरोच जनता पार्टी शनिवार (10 अक्तूबर 2026) को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन करेगी. ये प्रोटेस्ट चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर होने वाला है, लेकिन सोनम वांगचुक इसमें शामिल नहीं होंगे. वांगुचक ने इसको लेकर पोस्ट शेयर की है और कारण बताया. उन्होंने लिखा कि मैं दिल्ली में आप सबके साथ क्यों नहीं जुड़ पाऊंगा सरकार की तरफ से हमारे काम में रुकावट डालने और उसे नुकसान पहुंचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद, हम देश की सुरक्षा के लिए काम करते रहेंगे. और आने वाली सर्दियों के लिए तैयारियां कर रहे हैं.
वांगुचक ने आगे लिखा कि वे पानी की सुरक्षा के लिए कृत्रिम ग्लेशियर बनाना और GLOF (ग्लेशियर झील में बाढ़) से सुरक्षा के लिए प्रयोग कर रहे हैं. इससे ऊंचे हिमालय में मौजूद 200 से ज़्यादा ‘टिकिंग वॉटर बॉम्ब’ के खतरे को कम किया जा सकेगा. वांगचुक ने फैज साहब के लिखे शब्दों के माध्यम से कहा कि और भी गम हैं जमाने में सियासत के सिवा, राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा. मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं और अलग-अलग समूहों के नेताओं से एकजुट रहने और समझदारी दिखाने की अपील करता हूं. मैं GenZ के सभी दोस्तों से आग्रह करता हूं कि वे हर हाल में पूरी तरह शांति बनाए रखें. यह बापू का दिया हुआ तोहफा था, जिसे मैं जून में जंतर-मंतर ले जाने की कोशिश कर रहा था. मुझे उम्मीद है कि हम बापू को निराश नहीं करेंगे. आपराधिक आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को हिरासत में लिया
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले एहतियाती कदम उठाते हुए दिल्ली पुलिस ने सभी 15 जिलों में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा कड़ी किए जाने के बीच सभी 15 जिलों से आपराधिक रिकॉर्ड वाले लगभग 30 से 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है.






























































