‘रोडीज रीबर्थ’ की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। होस्ट के तौर पर रणविजय सिंह ‘OGs बनाम NewGs’ के नए फॉर्मेट के साथ शो में धमाल मचाएंगे। यह सीजन नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर एक साथ रिलीज होगा कि दर्शक इससे क्या उम्मीद कर सकते हैं। आने वाले सीजन में रणविजय सिंह होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे। साथ ही लंबे समय से चल रहे इस एडवेंचर रियलिटी शो के कॉम्पिटिशन फॉर्मेट में भी बदलाव किया गया है। यह नया सीजन इस फ्रैंचाइजी के लिए कई तरह से बदलाव लेकर आएगा। इस बार शो में तीन नए और 3 पुराने जज साथ में नजर आने वाले हैं। ‘रोडीज रिबर्थ’ की ओटीटी रिलीज डेट भी अनाउंस हो चुकी है, जो दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। रोडीज रिबर्थ कब और कहां देखें?
रणविजय सिंह की वापसी के साथ-साथ शो को ‘OGs बनाम NewGs’ फॉर्मेट में तैयार किया गया है, जिसमें छह गैंग लीडर्स अलग-अलग गैंग को लीड करने के बजाय दो बड़े ग्रुप्स में बंटे होंगे, जैसा कि पिछले सीजन में होता आया है। ‘रोडीज रिबर्थ’ 16 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर एक साथ स्ट्रीम होगा। फैंस और दर्शक हर शुक्रवार और शनिवार को शाम 7 बजे से यह शो देख सकते हैं। यह पहली बार है, जब इस शो का कोई सीजन दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा, जिससे दर्शकों को टेलीविजन पर प्रसारण के साथ-साथ किसी भी ओटीटी पर देखने का मौका मिलेगा। रणविजय सिंह की होस्ट के तौर पर वापसी
रणविजय सिंह ‘रोडीज रीबर्थ’ के होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे। इस फ़्रैंचाइजी के साथ उनका जुड़ाव कई सालों पुराना है, इसलिए पुराने दर्शकों के लिए उनकी वापसी जानी-पहचानी होगी। आने वाले सीजन में एक बार फिर कंटेस्टेंट्स को फिजिकल चैलेंज, कॉम्पिटिशन, एडवेंचर और रियलिटी शो वाले आम ड्रामे का मिला-जुला अनुभव मिलेगा। बता दें कि एल्विश यादव की टीम के कुशल तंवर, जिन्हें गुल्लू भी कहा जाता है। उन्होंने ‘एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस’ जीता है।
रोडीज रिबर्थ का नया फॉर्मेट
‘रोडीज रीबर्थ’ एक नए कॉम्पिटिशन फॉर्मेट OGs बनाम NewGs पर आधारित है। पहली बार छह गैंग लीडर्स ‘रोडीज’ का हिस्सा होंगे, लेकिन वे छह अलग-अलग गैंग को लीड नहीं करेंगे। इसके बजाय छह लीडर्स को दो बड़े ग्रुप्स में बांटा गया है। OG टीम में निखिल चिनप्पा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला शामिल हैं। NewG टीम में अभिषेक मल्हान, बानी जे और बसीर अली शामिल हैं।




























































