शाहरुख, आमिर सलमान जैसे एक्टर्स के साथ ही क्रिकेटर्स की कमाई का जरिया केवल उनका काम ही

0
31

बल्कि ब्रांड एंडॉर्समेंट और स्टार्टअप्स भी हैं. जिनकी वजह से ये सभी दुनिया के सबसे अमीर सेलेब्स बन गए हैं भारत में सेलिब्रिटीज का क्रेज जनता के सिर चढ़कर बोलता है. चाहे वो बॉलीवुड सेलेब्स हों या फिर क्रिकेट के सुपरस्टार्स. ये सेलेब्स हमेशा लाइमलाइट में ही बने भी रहते हैं. अब हाल ही में एक लिस्ट आई है, जिसमें भारत के तमाम क्रिकेटर्स और सेलेब्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों का नाम है. ये सेलेब्स केवल अपने काम से ही नहीं बल्कि स्टार्टअप और ब्रांड एंडॉर्समेंट के जरिए भी तगड़ी कमाई करते हैं.

दरअसल हाल ही में M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 जारी की गई है. जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के 7 बड़े नाम शामिल हैं. इनमें 4 एक्टर्स और 3 क्रिकेटर्स का नाम शामिल है.  लिस्ट में है इन बॉलीवुड एक्टर्स का नाम
इस लिस्ट में चार बॉलीवुड एक्टर्स का नाम शामिल है, जिनके पास सबसे ज्यादा सम्पत्ति है. शाहरुख, सलमान, अमिताभ और ऋतिक रोशन वो तीन एक्टर्स हैं जो हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शामिल हैं. आइये एक- एक कर जानते हैं कि किस स्टार के पास कितनी सम्पत्ति है.

शाहरुख खान
इस लिस्ट में सेलेब्स में सबसे पहला नाम शाहरुख खान का है. रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान और उनके परिवार की कुल सम्पत्ति करीब 10,000 करोड़ रुपये है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स में हिस्सेदारी से आता है.

अमिताभ बच्चन
तो वहीं दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और उनके परिवार का नाम है. उनकी कुल सम्पत्ति करीब 4,000 करोड़ रुपये बताई गई है. उन्होंने कई कंपनियों में शुरुआती दौर में निवेश किया था. इनमें जस्ट डायल और PB फिनटेक शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने Macmerise, Eduisfun, Stepapp और कुछ विदेशी वेब सर्विस कंपनियों में भी निवेश किया है.

सलमान खान
तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में सलमान खान का नाम है. उनकी कुल सम्पत्ति करीब 3,000 करोड़ रुपये बताई गई है. सलमान ने बीइंग ह्यूमन क्लोदिंग नाम से कपड़ों का ब्रांड शुरू किया है. उन्होंने FRSH भी लॉन्च किया. इसके अलावा उन्होंने यात्रा और चिंगारी जैसी कंपनियों में निवेश किया है. फिटनेस और जिम से जुड़े कारोबार में भी उनकी हिस्सेदारी है.

ऋतिक रोशन
तो वहीं चौथे नंबर पर इस लिस्ट में जिस सेलेब का नाम है वो हैं ऋतिक रोशन. उनके पास कुल 2,500 करोड़ रुपये की सम्पत्ति है. उनकी कमाई में HRX ब्रांड से सबसे ज्यादा होती है. ये ब्रांड खास तौर पर फिटनेस और स्पोर्ट्स से जुड़े कपड़ों पर फोकस करता है. ऋतिक ने क्योर फिट और इससे जुड़े फूड बिजनेस में भी निवेश किया है. हाल ही में उन्होंने HRXFilms भी शुरू किया है.

इन क्रिकेटर्स का नाम भी है शामिल
जैसे इस लिस्ट में चार बॉलीवुड एक्टर्स का नाम है, उसी तरह तीन क्रिकेटर्स का नाम हैं, जिनके पास सबसे ज्यदा सम्पत्ति है. आइये जानते हैं तौन कौन है इस लिस्ट में और उनके पास कितनी सम्पत्ति है.

विराट कोहली
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विराट कोहली का है, उनकी कुल सम्पत्ति करीब 1600 करोड़ रुपये बताई गई है. विराट इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं. उन्होंने Wrogn और one8 जैसे ब्रांड के साथ कारोबार शुरू किया है. वो One8 कम्यून रेस्टोरेंट के भी को-ओनर हैं. इसके अलावा गो डिजिट इंश्योरेंस, रेज कॉफी और ब्लू ट्राइब जैसी कंपनियों में भी उन्होंने निवेश किया है.

सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी
इन दोनों क्रिकेटर्स के बीच इस लिस्ट में टाई हुआ है. सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी, दोनों की कुल सम्पत्ति करीब 1500 करोड़ रुपये बताई गई है. दोनों इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं.

सचिन तेंदुलकर ने स्पिनी और जेट सिंथेसिस जैसी कंपनियों में निवेश किया है. वो पहले स्मैश में भी निवेश कर चुके हैं. उन्होंने ट्रू ब्लू नाम का कपड़ों का ब्रांड भी शुरू किया है.

तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने ड्रोन, फाइनेंशियल सर्विसेज और पुरानी कारों के कारोबार में निवेश किया है. उनके निवेश में सोलर स्क्वायर, ब्लूस्मार्ट, CARS24, खाताबुक और Centricity जैसी कंपनियां शामिल हैं.

कमाई के और भी हैं जरिए
बता दें कि इस लिस्ट में जिन भी बॉलीवुड सेलेब्स का नाम है वो केवल फिल्मों से ही नहीं कमाई करते हैं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, ईवेंट्स, विज्ञापन आदि से भी कमाई करते हैं. तो वहीं क्रिकेटर्स भी केवल मैदान में खेलते हुए ही इतनी सम्पत्ति नहीं बना रहे हैं बल्कि वो भी कई ब्रांड्स में निवेश करते हैं, एंडोर्समेंट करते हैं और विज्ञापनों में भी काम करते हैं. जिसके कारण ये इतनी सम्पत्ति के मालिक बनते हैं

LEAVE A REPLY