महाराष्ट्र के नागपुर में गिट्टीखदान पुलिस क्वार्टर में 35 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक ने ड्यूटी से लौटने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली

0
4

ज्ञानेश्वर झोल पुलिस कमिश्नरेट के ‘एप्लीकेशन और प्रोटोकॉल’ विभाग में तैनात थे। महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने सरकारी क्वार्टर में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर झोल के रूप में हुई है। वह नागपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय की अर्ज एवं PRO शाखा में पदस्थ थे। पुलिस कमिश्नरेट की एप्लीकेशन शामौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस उनके इस कदम के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है और निजी व काम से जुड़ी समस्याओं समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। नागपुर की गिट्टी खदान पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

रात 1.30 बजे पत्नी ने देखा, साड़ी से लटक रहे थे पुलिस अधिकारी

मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञानेश्वर शनिवार को ड्यूटी के बाद देर रात करीब 12 बजे घर लौटे और परिवार के साथ खाना खाया। बाद में उनकी पत्नी अपने दो बच्चों को सुलाने के लिए दूसरे कमरे में चली गईं और जब वह 1.30 बजे के आसपास लौटीं, तो ज्ञानेश्वर बे़डरूम में नहीं दिखे। इसके बाद उन्होंने हॉल में आकर देखा तो ज्ञानेश्वर को साड़ी से लटका हुआ पाया। पत्नी ने तुरंत फंदा काटा और चीख-पुकार मचाई। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि हाल ही में पुणे में एक पति-पत्नी और उनकी 19 साल की बेटी ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और घटना से पहले ज्ञानेश्वर झोल की गतिविधियों तथा उनके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, “आत्महत्या के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है। हम निजी और काम से जुड़े मामलों सहित सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं।” पुलिस ने किसी भी तरह की अटकल या अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।

झोल के निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मी अधिकारी और कर्मचारी भी इस घटना से स्तब्ध हैं। खा में कार्यरत 35 वर्षीय सहायक निरीक्षक ज्ञानेश्वर झोल ने रविवार तडके पुलिस लाइन टीकली स्थित अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

LEAVE A REPLY