ने इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 5 मैच की वनडे सीरीज भारतीय बल्लेबाजों के लिए निराशाजनक रही। सीरीज के 5वें मुकाबले में आखिरकार टीम इंडिया ने 200 रन का आंकड़ा पार किया। यह इस सीरीज का पहला मौका है जब भारतीय टीम ये कमाल कर पाई थी। इसके लिए भी टीम इंडिया को मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की जरूरत पड़ी, जिन्होंने 14-14 रन बनाकर टीम इंडिया की गाड़ी को 200 के पार पहुंचाया। पहले दो वनडे में भारत ने चेज करते हुए दो मैच जीते थे, जिसमें न्यूजीलैंड ने 200 से कम के ही टारगेट दिए थे। तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ा था। चौथे मुकाबले में जब न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 333 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया तो पूरी टीम 89 पर ही सिमट गई। विराट कोहली को छोड़कर इस वनडे सीरीज में कोई भारतीय बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा तक नहीं पार कर पाया।
विराट कोहली IND vs NZ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय रहे। उन्होंने पहले मैच में 74 रनों की पारी खेली थी। अगली तीन पारियों में उन्होंने भी निराश किया। कोहली ने न्यूजीलैंड के इस दौरे पर 4 पारियों में सबसे अधिक 86 रन बनाए। इसका मतलब है कि अगली तीन पारियों में विराट के बल्ले से मात्र 12 रन ही निकले।
अक्षर पटेल जिन्हें इस सीरीज में चार बार बैटिंग करने का मौका मिला वह 74 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहे। अक्षर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में 46 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं सीरीज में मात्र 2 मैच खेलने वाले ईशान किशन ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों से ज्यादा रन बनाए।
रोहित के बल्ले से 4 पारियों में मात्र 30 ही रन निकले, जबकि अय्यर ने इतनी ही पारियों में 67 रन बनाए। वहीं दो पारियों में ईशान किशन ने 73 रन जोड़े, पांचवें वनडे में उन्होंने 46 रनों का योगदान दिया था। नमन धीर 60 रनों के साथ टॉप-5 में रहे।
IND vs NZ इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए रन (पारियां)
86 – विराट कोहली (4)
74 – अक्षर पटेल (4)
73 – ईशान किशन (2)
67 – श्रेयस अय्यर (4)
60 – नमन धीर (4)
37 – शुभमन गिल (2)
30 – रोहित शर्मा (4)
29 – केएल राहुल (2)
23 – रुतुराज गायकवाड़ (2)
14 – अर्शदीप सिंह (2)
14 – मोहम्मद सिराज (1)
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया मात्र 200 रनों पर ढेर हो गई। ईशान किशन और अक्षर पटेल दो बल्लेबाज फिफ्टी से चूके और 46-46 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक बार फिर निराश किया। उनसे ज्यादा तो रन नंबर-10 और 11 के बल्लेबाज मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह बना गए। रोहित 7 तो कोहली ने 5 रन बनाए, जबकि अर्शदीप-सिराज ने 14-14 रन जोड़े। आखिरी विकेट के लिए दोनों ने 26 रनों की पार्टनरशिप कर टीम इंडिया को 200 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 210 रन चाहिए।


























































