कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई भी परिवर्तन नहीं किया

0
11

दाम मई के स्तर पर ही बरकरार हैं। राहत की बात यह है कि इंटरनेशनल मार्केट से भी अच्छी खबर आई है। वहां, कच्चे तेल का दाम गिर गया है। एक समय अक्टूबर में क्रूड ऑयल का रेट 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। लेकिन फिर वहां से रेट में गिरावट देखने को मिली। अब दाम 90 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास बना हुआ है। हालांकि, यह भी फरवरी के स्तर से काफी अधिक है। बता दें, क्रूड ऑयल का रेट कम होने से तेल कंपनियों को प्रति लीटर नुकसान घटा है। लेकिन अब भी कंपनियों नुकसान में पेट्रोल और डीजल की बिक्री कर रही हैं।

लखनऊ से पटना तक आज कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट (Lucknow Petrol rate)

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का रेट 113.37 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, लखनऊ की बात करें तो वहां दाम आज 101.86 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। तिरुअनंतपुरम् में दाम 115.49 रुपये और हैदराबाद में 116.51 रुपये प्रति लीटर है।

दिल्ली में 95.20 रुपये प्रति लीटर आज डीजल का रेट है। वहीं, कोलकाता में 99.82 रुपये प्रति लीटर डीजल बिक रहा है। चेन्नई में 99.55 रुपये और मुंबई में 97.83 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर डीजल है। हैदराबाद में दाम 100 रुपय के पार है। यहां डीजल का रेट आज 15 नवंबर को 104.40 रुपये है। जयपुर में 98.25 रुपये, बेंगलुरू में 99.56 रुपये प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल का कितना है दाम

दिल्ली में 102.12 रुपये, कोलकाता में 113.51 रुपये प्रति लीटर आज पेट्रोल बिक रहा है। चारों बड़े महानगरों में सबसे अधिक दाम पेट्रोल का कोलकाता में ही है। मुंबई में रेट 111.21 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 107.76 रुपये प्रति लीटर है।

मई के बाद नहीं बढ़े हैं दाम

आखिरी बार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। तब 15 मई से 25 मई के दौरान 4 बार दाम को बढ़ाया गया था। जिसके बाद घरेलू स्तर पर रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गया। बता दें, बीते दिनों कुछ प्राइवेट तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था।

LEAVE A REPLY